लुधियाना 24 मई। कटानी कलां में रोड पर एक एएसआई की कार नंबरदार की कार से टकरा गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद गुस्से में आकर एएसआई ने तीन हवाई फायर किए। बताया जा रहा है कि मुलाजिम नशे में धुत था। जिसके बाद नंबरदार ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि एएसआई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एएसआई की पहचान सराजदीन के रुप में हुई है। वह मौजूदा समय में समराला थाने में तैनात है। जानकारी के अनुसार सराजदीन की बीती रात नंबरदार दपिंदरपाल सिंह के साथ गाड़ी की टक्कर लगने के कारण काफी बहसबाजी हुई। मामला इतना बढ़ गया कि उसने हवाई फायर कर दिया। सराजदीप शराब के नशे की हालत में था। दपिंदरपाल ने पुलिस को सूचित किया। दपिंदरपाल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचे आरोपी सराजदीप को पुलिस ने पकड़ लिया। देते हुए चौकी कटानी कलां के इंचार्ज जसपाल सिंह ने बताया कि एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। मौके पर कितने फायर हुए इसकी जांच की जा रही है। बता दें आरोपी सराजदीप पहले भी खन्ना में विवादों में रहा था। आरोपी ने शराब के नशे में खन्ना में तैनाती दौरान एसएचओ को गालियां निकाली थी।
