मंत्री बनने के बाद मनजिंदर सिरसा ने गोल्डन टेंपल में टेका माथा, बोले-AAP ने दिल्ली को बर्बाद किया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 22 फरवरी। दिल्ली में भाजपा सरकार में मंत्री बनने के बाद मनजिंदर सिंह सिरसा आज अमृतसर गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) पर तीखा हमला बोला और पंजाब सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। सिरसा ने कहा कि वे आज गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए गोल्डन टेंपल पहुंचे हैं। मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि जो लोग दिल्ली को बर्बाद कर चुके हैं, वे अब पंजाब को भी उसी राह पर ले जा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि मनीष सिसोदिया को क्या अधिकार है कि वे पंजाब आकर स्कूलों में घूम रहे हैं। उन्होंने पंजाब की वित्तीय स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि राज्य भारी कर्ज में डूब चुका है। वहीं, मनजिंदर सिंह सिरसा ने स्पष्ट किया कि पंजाब में भाजपा अकेले ही चुनाव लड़ेगी। इसके बाद स्पष्ट हो गया है कि अकाली दल के साथ अभी भाजपा गठजोड़ करने के मूड में नहीं है।

Leave a Comment