विस चुनाव : दिल्ली में 27 साल बाद फिर भाजपा का कमल खिलता आ रहा है नजर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

तीन बार सत्ता-सुख भोग चुकी आप की झाड़ू बिखरने के आसार

नई दिल्ली 8 फरवरी। देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा 27 साल बाद सत्ता में वापसी करती दिख रही है। शनिवार सुबह करीब दो घंटे की मतगणना के बाद चुनाव आयोग के आंकड़ों में 70 सीटों में भाजपा 40 और आम आदमी पार्टी 30 सीटों पर आगे चल रही थी।

इससे पहले भाजपा ने 1993 में भाजपा ने दिल्ली में सरकार बनाई थी। तब भाजपा ने 49 सीटें जीतीं और 5 साल में 3 मुख्यमंत्री बनाए थे। इस बीच, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने चुनावों में आप के प्रदर्शन पर तंज कसा। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि और लड़ो आपस में…जाहिर तौर पर उनका इशारा कांग्रेस-आप की आपसी सियासी लड़ाई की तरफ था।

दिल्ली में 5 फरवरी को 70 सीटों पर 60.54% मतदान हुआ था। 14 एग्जिट पोल आए। 12 में भाजपा और 2 में केजरीवाल की सरकार बनने का अनुमान जताया गया। साल 2020 में केजरीवाल तीसरी बार सीएम बने थे, लेकिन शराब घोटाले में जेल से बाहर आने के बाद इस्तीफा दे दिया। वे 4 साल 7 महीने और 6 दिन सीएम रहे। इसके बाद उन्होंने आतिशी को सीएम बनाया।

———–

Leave a Comment