4 अक्टूबर — जालंधर में अफ्रीकी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला को 500 ग्राम आइस ड्रग्स के साथ पकड़ा है। महिला की पहचान बेकी ग्लोरिया के तौर पर हुई है जो मूल रूप से अफ्रीका के घाना के शहर अकरा की रहने वाली है। पंजाब के जालंधर में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ड्रग्स के साथ एक विदेश महिला को गिरफ्तार किया है। यह विदेशी महिला इन दिनों नई दिल्ली में रह रही थी। पुलिस ने महिला नशा तस्कर को आदमपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस की तरफ से यहां नाकाबंदी की गई थी। शक होने पर पुलिस ने वहां विदेशी महिला को रोक लिया और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पर्स से आइस ड्रग्स बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार महिला दिल्ली से जालंधर नशे की सप्लाई करने पहुंची थी। विदेशी महिला तस्कर की गिरफ्तारी से बड़े रैकेट का पर्दाफाश होने की संभावना है। पुलिस आरोपी महिला तस्कर बेकी ग्लोरिया को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
