watch-tv

एडवोकेट परोपकार घुम्मन बने शिअद के उपाध्यक्ष

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 25 अप्रैल। लुधियाना के एडवोकेट परोपकार सिंह घुम्मन को अकाली दल बादल की और से उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें यह नियुक्ति शिअद कोर कमेटी के मेंबर दलजीत सिंह चीमा की और से पत्र जारी कर दी है। इस नियुक्ति के बाद करीबियों द्वारा लगातार घुम्मन को बधाई भी दी जा रही है। बता दें कि परोपकार सिंह घुम्मन पिछले लंबे समय से अकाली दल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी सेवाओं को देखते हुए पार्टी द्वारा उन्हें उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Leave a Comment