watch-tv

भगवान वाल्मीकि सनातन धर्म के सर्वश्रेष्ठ गुरुओं में से एक – एडवोकेट गगनप्रीत सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 17 अक्टूबर। वाल्मीकि वेलफेयर सोसाइटी ने भगवान वाल्मिकी के प्रकट दिवस के अवसर पर एक भव्य सत्संग समारोह का आयोजन किया। जिसमें इलाके के लोगों और स्वर्गीय गुरिंदरपाल सिंह पप्पू की टीम ने भाग लिया। इस मौके पर एडवोकेट गगनप्रीत सिंह ने कहा कि भगवान वाल्मीकि सनातन धर्म के सर्वश्रेष्ठ गुरुओं में से एक हैं, जिन्होंने महाकाव्य रामायण की रचना की। वह सनातन धर्म के प्रथम कवि भी थे और प्राचीन वैदिक काल के महान ऋषियों में उनका नाम भी आता है। इस अवसर पर सेवानिवृत्त डीएसपी जगदीप सिंह भट्टल, राजेश अग्रवाल, अमनदीप सिंह भट्टल, मनमोहन सिंह मोहनी, परमजीत सिंह लवली, राजेश गुप्ता, जसबीर सिंह साहनी, अमरजीत सिंह बिट्टू, नरिंदरपाल सिंह सोनू, राजिंदर सिंह मिनी और गोल्डी सिंह ने भगवान वाल्मीकि महाराज जी की पूजा की। इस अवसर पर मुख्य संचालक जसप्रीत सिंह जस्सी (एके), संदीप बिड़ला, अध्यक्ष जग्गा हाम्बरा, उपाध्यक्ष राजू हंबड़ा और मंजीत सिंह ने गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। समारोह के दौरान मशहूर टी-सीरीज गायक अजय निशान एंड पार्टी ने भगवान वाल्मिकी महाराज की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर चेयरमैन जसप्रीत सिंह अयाली, सरपंच केवल कृष्ण पप्पू, पूर्व सरपंच अमरजीत सिंह भंगू, ब्लॉक समिति सदस्य मनीष प्रभाकर, उपाध्यक्ष पलविंदर सिंह बैंस, बूर सिंह देयोल और जनरल सचिव प्रदीप वैद उपस्थित थे।

Leave a Comment