watch-tv

अभिनेता-राजनेता गोविंदा के पैर में गोली लगी, अपने ही रिवॉल्वर से मिस-फायरिंग से हादसा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

हॉस्पिटल में ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई, खतरे से बाहर, शुभचिंतक और प्रशंसक रहे बेचैन

मुंबई 1 अक्टूबर। बॉलीवुड के नामी एक्टर और राजनेता गोविंदा पैर में गोली लगने से जख्मी हो गए। यह हादसा मंगलवार तड़के खुद उनकी पिस्टल से अचानक चली गोली से हुई।

जानकारी के मुताबिक गोली लगने के बाद फौरन उनको मुंबई स्थित घर से नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां पर ऑपरेशन कर उनके पैर से गोली निकाल दी गई। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। बताते हैं कि जिस समय घटना हुई, तब गोविंदा घर में अकेले थे। उनके पास एक लाइसेंसी रिवॉल्वर है। रिवॉल्वर से गलती से गोली चली, जो उनके पैर पर लगी। इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।

बताते हैं कि मुंबई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोविंदा की रिवॉल्वर जब्त कर ली। हादसे के वक्त वह कोलकाता की फ्लाइट लेने को तैयार हो रहे थे। बैग से निकालकर अपनी रिवाल्वर अलमारी में रखते हुए नीचे गिरी। अनलॉक होने से गोली चली, जो उनके पैर में लगने से काफी खून बह गया था। उनको इलाज के लिए अंधेरी के क्रिटी केयर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। उनकी पत्नी सुनीता फिलहाल अस्पताल में उनके पास मौजूद रहीं।

————–

 

Leave a Comment