टिवाणा फीड ग्रुप के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड , टैक्स हेरफेर के संकेतों के तहत हुई कार्यवाही !

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

टिवाणा फीड ग्रुप के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड , टैक्स हेरफेर के संकेतों के तहत हुई कार्यवाही !

चंडीगढ़ , 20 फरवरी – इनकम टैक्स विभाग द्वारा सरहिंद की टिवाणा फीड ग्रुप पर रेड की कार्यवाही को अंजाम दिया गया। सूत्रों अनुसार कार्यवाही में टिवाणा फीड , टिवाणा न्यूट्रिशन , टिवाणा आयल ग्रुप की फतेहगढ़ साहिब सरहिंद के इलावा पटियाला, मध्य प्रदेश , गुजरात , खन्ना , राजपूरा, चंडीगढ़ इत्यादि में स्थित २० से ज्यादा ठिकानों को कवर किया गया। चर्चा है की विभाग द्वारा पिछले कुछ वर्षों में कई संदिग्ध गतिविधयों के संकेत नोटिस किए गए है। इन्हीं संकेतों के मद्देनजर इनकम टैक्स विभाग की टीम ने पुरे ग्रुप को कवर किया। जानकारी अनुसार कार्यवाही दौरान कम्पनी के डायरेक्टर सतनाम सिंह , मंजीत सिंह, मलकीत सिंह से जुड़े परिसरों को कवर किया गया है। सूत्रों अनुसार रेड दौरान विभाग के दिल्ली।, जालंधर , एमपी , गुजरात , अमृतसर , हिमाचल , लुधियाना सहित कई जगह के अधिकारीयों को शामिल किया गया है। देर रात समाचार लिखे जाने तक कार्यवाही जारी रही वही विभाग द्वारा जाँच के लिए भारी मात्रा में दस्तावेजों को कब्जे में लिया गया है।

Leave a Comment