हादसा : यमुनानगर में सांड़ की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

सुबह दूध लेने जा रहे थे बुजुर्ग, लोगों का रोष देखते सांड़ को गोशाला छोड़कर आए निगमकर्मी

यमुनानगर 30 अक्टूबर। यहां लावारिस जानवरों के आतंक से लोग खौफजदा है। ऐसे ही एक लावारिस सांड़ ने दूध लेने जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। गंभीर रुप से घायल बुजर्ग की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक लोगों के रोष को देखते हुए बाद में उस सांड़ को नगर निगम की टीम ने पकड़कर गौशाला भेज दिया। जानकारी अनुसार यमुनानगर की शिवपुरी कालोनी निवासी 71वर्षीय कुलदीप सिं सुबह अपने घर से से दूध लेने के लिए निकाले थे। इस दौरान वह रास्ते में खाली प्लाट में पेशाब करने के लिए चले गए। तभी वहां घूम रहे एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। गंभीर रुप से घायल बुजुर्ग को लोगों ने आनन-फानन में सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलने के बाद गांधीनगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद सिविल अस्पताल में बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इस बीच  नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। उसने वहां खुले घूम रहे सांड़ को पकड़कर गौशाला में छोड़ दिया।

————

पंजाब पुलिस ने संभावित हत्या को नाकाम किया; दो पिस्तौल के साथ दो किशोरों सहित चार गिरफ्तार जांच से पता चला है कि गिरफ्तार लोगों के विदेशी गैंगस्टर निशान सिंह, शेरा मान और साजन मसीह से संबंध हैं: डीजीपी गौरव यादव गिरफ्तार आरोपी हत्या को अंजाम देने जा रहे थे, तभी सीआई पठानकोट टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया: एआईजी सीआई सुखमिंदर मान