राजेश कुमार/रेशम सिंह बाछल
अंबाला सिटी, 4 अक्टूबर। यहां प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ पन्ना कॉटेज सेवाकेन्द्र अंबाला कैंट ने समागम कराया। इस ‘संगम गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन’ नाम से हुए इस कार्यक्रम में राज योगिनी शोभा दीदी ने बताया कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्था के समाज सेवा प्रभाग और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के बीच एमओयू साइन किया गया है।
उन्होंने कहा कि इसके तहत वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान हेतु राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया गया है। सेवाकेन्द्र इंचार्ज बीके संगीता रानी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे सम्मानीय सदस्य व मार्गदर्शक हैं। उनके अनुभवों से हमें लाभ लेना चाहिए और उनकी संगत का आनंद लेना चाहिए। उनके अनुभवों से युवा पीढ़ी आने वाली चुनौतियों का सामना कर सकती हैं। उन्होंने सम्मानित सदस्यों की स्वस्थ एवं दीर्घायु की शुभकामनाएं दीं। इस शुभ अवसर पर पन्ना काटेज सेवाकेन्द्र के नियमित अनुयायी त्रिलोकीनाथ सूद गोंडल, जिनकी आयु 100 वर्ष है, वह भी उपस्थित रहे।
———–