आस्था : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी महाकुंभ में लगाई डुबकी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

सूर्य को अर्घ्य देकर राष्ट्रपति ने हनुमान मंदिर में दर्शन किए, भारी भीड़ के चलते संगम स्टेशन बंद करना पड़ा

नई दिल्ली 10 फरवरी। उत्तर प्रदेश में धर्म नगरी प्रयागराज में महाकुंभ में तमान हस्तियां पहुंच रही हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को महाकुंभ में पहुंचीं। उन्होंने संगम में ती डुबकी लगाई। भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।

इस दौरान कडे सुरक्षा प्रबंध रहे। राष्ट्रपति ने स्नान से पहले मां गंगा को पुष्प अर्पित किए। मंत्रोच्चार के बीच गंगा पूजन और आरती की। इसके बाद राष्ट्रपति लेटे हनुमान मंदिर पहुंचीं और आरती की, फिर अक्षयवट धाम पहुंची और दर्शन-पूजन किया। राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी भी रहे। राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर सोमवार सुबह साढ़े 9 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ।

जहां राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी ने स्वागत किया। वहां से अरैल पहुंचीं, फिर बोट से संगम पहुंचकर स्नान किया। राष्ट्रपति शाम चार बजे तक प्रयागराज में रहीं। द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने महाकुंभ में स्नान किया। इससे पहले, 1954 में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में स्नान किया था।

महाकुंभ का आज 29वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 43.57 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। सोमवार दोपहर 2 बजे तक 92.97 लाख लोग स्नान कर चुके थे। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी परिवार के साथ संगम में डुबकी लगाई। भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।

प्रयागराज शहर में जबरदस्त भीड़ है। इसे देखते हुए अरैल घाट से संगम तक बोट बंद की गई है। इसके अलावा, संगम स्टेशन को 14 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। प्रयागराज जंक्शन पर भीड़ को मैनेज करने के लिए इमरजेंसी क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू किया गया है। ​

————-

 

 

Leave a Comment