पंजाब से आप के राज्यसभा उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता ने नामाकंन पत्र किया दाखिल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चंडीगढ़, 9 अक्टूबर। पंजाब में होने वाले राज्यसभा के उप चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता ने अपना नामाकंन पत्र दाखिल कर दिया। यहां उल्लेखनीय है कि इसके पहले आप के रास सांसद संजीव अरोड़ा लुधियाना वैस्ट विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधायक बन गए थे। उनके इस्तीफा देने से यह रास सीट खाली हो गई थी। संयोग से अरोड़ा के साथ ही गुप्ता भी लुधियाना से ताल्लुक रखते हैं। लिहाजा नॉमिनेशन के दौरान सूबे के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया, आप विधायक अशोक पराशर पप्पी व चौधरी मदन लाल बग्गा के अलावा कई वरिष्ठ आप नेता नामाकंन के दौरान मौजूद रहे।

———-