पंजाब में आप की महिला विधायक अनमोल गगन मान ने दिया इस्तीफा, कहा – दिल भारी, मैंने सियासत छोड़ने का फैसला लिया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 19 जुलाई। पंजाब के मोहाली के खरड़ विधानसभा हलके से आम आदमी पार्टी की विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान ने पार्टी और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे अब सियासी गलियारे में बड़ी चर्चा शुरू हो गई है। अनमोल गगन मान ने सोशल मीडिया में लिखा कि वे अब सियासत छोड़ रही हैं। उनका राजनीति से दिल भर गया है। अनमोल गगन मान पहले पंजाबी सिंगर थी। 2022 विधानसभा चुनाव में वह मोहाली की खरड़ विधानसभा सीट से आप विधायक बनी थीं। चुनाव जीतने के बाद उन्हें पर्यटन व संस्कृति मंत्री बनाया गया। हालांकि, 2024 में फेरबदल के बाद उनकी मंत्रिमंडल से छुट्टी हो गई थी। पिछले कुछ समय से वह राजनीतिक गतिविधियों से दूर थीं।

रणजीत सिंह गिल के आप पार्टी ज्वाइंन करने की चर्चा

अनमोल गगन मान ने वर्ष 2020 में आम आदमी पार्टी जॉइन की थी। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में अनमोल गगन मान ने अकाली दल के प्रत्याशी रहे रणजीत सिंह गिल को ही हराया था। इसके बाद अब अनमोल गगन मान द्वारा यह फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि रणजीत सिंह गिल ने पिछले दिनों अकाली दल छोड़ दिया है। कयास लगाया जा रहा है कि रणजीत सिंह गिल आम आदमी पार्टी ज्वाइन करेंगे।

मेरा दिल भारी, लेकिन राजनीति छोड़ने का फैसला लिया

अनमोल गगन मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि मेरा दिल भारी है, लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है। पंजाब स्पीकर से अनुरोध है कि मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए। मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

Leave a Comment