आप सुप्रीमो केजरीवाल और सीएम मान ने रेनोवेनशन के बाद लुधियाना सिविल अस्पताल जनता को किया समर्पित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने सिविल अस्पताल की नुहार बदलने को किया था अहम प्रयास

लुधियाना 18 मार्च। पंजाबियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने को एक और कदम बढ़ाया गया। यहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नवीनीकरण के बाद सिविल अस्पताल को जनता को समर्पित किया।

राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा के अथक प्रयासों के कारण लुधियाना के सिविल अस्पताल का कायाकल्प हुआ। यहां बुनियादी ढांचे का नवीनीकरण हुआ है। स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे में सुधार और मरीजों की उच्च स्तरीय देखभाल सुनिश्चित करने के लिए इन पहलों को सुनियोजित ढंग से लागू किया गया है। जनता की सुविधा के लिए लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन थिएटर बनाया गया है, जिससे अस्पताल में ऑपरेशन की क्षमता बढ़ेगी।

इस विश्वस्तरीय अस्पताल में ऑपरेशन संबंधी अत्याधुनिक तकनीक और उपकरण लगाए गए हैं। ओपीडी, इमरजेंसी यूनिट और इन-पेशेंट वार्डों के सभी शौचालयों का नवीनीकरण किया गया है।

लिफ्टों को बदला गया है, बंद पंखे और लाइटें भी बदली गई हैं। रात में पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करने के लिए पूरी लाइटिंग प्रणाली को दुरुस्त किया गया है। सभी जर्जर सड़कें तोड़कर दोबारा बनाई गई हैं। पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी पार्किंग क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाले पेवर ब्लॉक लगाए गए हैं। मरीजों के इंतजार के दौरान बैठने की सुविधा के लिए पांच हजार स्क्वायर फीट का शेड बनाया गया है।

अस्पताल के मुख्य गेट को न केवल मजबूत किया गया है, बल्कि इसे नया रूप भी दिया गया है, ताकि यहां आने वालों को बेहतर माहौल मिल सके। आवारा पशुओं को रोकने के लिए मुख्य गेट पर ग्रिलें लगाई गई हैं। अस्पताल में चूहों की समस्या को नियंत्रित करने के लिए भी उपयुक्त प्रबंध किए गए हैं।

—————-

 

Leave a Comment