सूबे के कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने दी चेतावनी भ्रष्ट-लापरवाह अफसरों पर होगी सख्त कार्रवाई
चरणजीत सिंह चन्न
जगरांव 21 फरवरी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन जगरांव की पार्टी विधायक सरबजीत कौर माणुके से मिलने उनके निवास पर पहुंचे। इस अवसर पर प्रोफेसर सुखविन्द्र सिंह, निर्वाचन क्षेत्र के पंचों, सरपंचों व स्वयंसेवकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
सूबे के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि पंजाब में आप सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतर रही है। लोगों के कल्याण के लिए नई बेहतर योजनाएं बनाई जा रही हैं। उन्होंने माणुके के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह पार्टी की निडर विधायक हैं, जिन्होंने पंजाब में पार्टी को स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जगरांव विधानसभा क्षेत्र में उनके द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्य तथा शुरू की गई प्रमुख परियोजनाएं उनकी क्षमताओं की गवाही देती हैं।
इस अवसर पर अमन अरोड़ा ने अफसरशाही को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी लापरवाह या भ्रष्ट अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान देने के साथ जनता के काम प्राथमिकता आधार पर होने चाहिएं। इस दौरान आप नेता गोपी शर्मा, नगर कौंसिल जगराओं के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अमरजीत सिंह मालवा, जसपाल सिंह सिद्धू, कुलविंदर सिंह काला, सरपंच सुखदेव सिंह सेबी, सरपंच गुरप्रीत सिंह डांगियां, गुरप्रीत सिंह नोनी, काका कोठे आठ चक आदि उपस्थित थे।
————-