10 महीने पहले पढ़ाई के लिए कैनेडा गए युवक ने नियाग्रा फाल्स में छलांग लगा की खुदकुशी, एक हफ्ते बाद मिली लाश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 28 जून। लुधियाना के अबुवाल गांव से पढ़ाई के लिए कैनेडा गए एक युवक ने शकी हालातों में नियाग्रा फॉल्स में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। एक हफ्ते की तलाश के पास युवक की लाश बरामद हुई है। युवक की पहचान चरणदीप सिंह (22) के रुप में हुई है। चरणदीप की लाश की हालत काफी खराब होने के कारण उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। जिसके चलते पुलिस द्वारा उनका डीएनए टेस्ट किया गया। जिसके बाद पता चला।  जानकारी के अनुसार गांव अबुवाल निवासी जोरा सिंह का बेटा चरणदीप सिंह दस महीने पहले पढ़ाई के लिए कैनेडा गया था। वहां वह अपने दोस्तों के साथ ओंटारियो के ब्रैंपटन में एक मकान के बेसमेंट में रह रहा था। वह अचानक एक सप्ताह से लापता हो गया। कई दिनों तक जब चरणदीप सिंह काम से वापस नहीं लौटा तो उसका मोबाइल फोन भी बंद बताने लगा। उसके साथ रह रहे दोस्तों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर उसके बारे में जानकारी दी।

चाचा ने कैनेडा पुलिस को दी सूचना
दोस्तों द्वारा वायरल की पोस्ट पंजाब में चरणदीप सिंह के परिवार के पास पहुंची। चरणदीप सिंह का चाचा सुखविंदर सिंह जोकि कैनेडा के टोरोंटो में रहते हैं और 8 जून को पंजाब आए हैं। उन्होंने कैनेडा पुलिस को इस संबंधी जानकारी दी। बुधवार देर रात को उन्हें कैनेडा पुलिस ने फोन करके चरणदीप सिंह की मौत के संबंध में जानकारी दी। चरनजीत की मां बिंदर कौर और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। कैनेडा पुलिस ने जब घटना स्थल की सीसीटीवी फुटेज चेक की तो उसमें चरणदीप नियाग्रा फॉल्स में कूदता हुआ दिखाई दिया।