चंडीगढ़ : सैक्टर 54 के सरकारी स्कूल के सामने युवक का पत्थर मारकर कत्ल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

युवक की लाश कच्चे रास्ते पर मिली, फैली सनसनी

चंडीगढ़, 14 अप्रैल। ट्राइसिटी के सैक्टर 54 स्थित सरकारी स्कूल के सामने कच्चे रास्ते पर एक नामालूम युवक की लाश पड़ी मिली। जिसके सिर पर पत्थर मारकर उसका कत्ल किए जाने का आंदेशा है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने युवक की लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर 16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दी। सैक्टर 39 थाने की पुलिस, जिला क्राइम सैल और सीएफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुट है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कच्चे रास्ते पर खून से लथपथ एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने उसे सैक्टर 16 अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  वहीं पुलिस की टीमें मौके पर देख लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस आसपास के लोगों से मृतक की पहचान करने में जुटी थी, हालांकि नाकाम रही।

—————

Leave a Comment