डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, बच्ची समेत 4 की मौत, एक महिला गंभीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

खन्ना 23 फरवरी। फतेहगढ़ साहिब जिले के मंडी गोबिंदगढ़ के पास जीटी रोड पर एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि लुधियाना का एक परिवार प्रयागराज में लगे महाकुंभ से लौट रहा था। वापस आते वक्त यह सड़क हादसा हो गया। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। घटना सरहिंद साइड जीटी रोड पर गोल्डन हाइट्स होटल के सामने हुई। टाटा नेक्सन कार अचानक सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का इंजन अंदर तक घुस गया।

घायल महिला को किया रेफर

घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने रामेश्वर शाह, दिनेश शाह, मीना देवी और एक बच्ची को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रुचि को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सड़क सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद कुछ लोग दुर्घटनाग्रस्त कार की बैटरी और अन्य सामान लेकर भागने लगे। पुलिस ने एक व्यक्ति को मौके पर ही पकड़ लिया।

Leave a Comment