जैन समाज की और से साधार्मिक वात्सल्य समारोह का किया जाएगा आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 26 सितंबर। श्री आत्मानंद जैन सभा और श्री आत्मानंद जैन महासमिति की और से साधार्मिक वात्सल्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन दरेसी के श्री एस.ए.एन. जैन स्कूल में किया जाएगा। यह आयोजन 29 सितंबर को कराया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री आत्मानंद जैन सभा के कार्यकारी प्रधान गुलशन जैन गिरनार ने बताया कि यह धार्मिक समारोह सरलमना साध्वी श्री चंद्रयशा श्रीजी म. सा. और प्रवचनदक्षा साध्वी श्री पुनीतयशा श्रीजी म.सा. की पावन निश्रा में आयोजित किया जा रहा है। वहीं स्वामीवात्सल्य के लाभार्थी परिवार कमलावंती, रोशन लाल जैन (लोहड़ा परिवार), निर्मल, ज्योति जैन, सन्नी, तनू जैन, रोशनी, दीपक जैन, प्रिना, तुषार जैन, सारा जैन बेबी होजरी फैक्ट्री शामिल है। कार्यकारी प्रधान गुलशन जैन गिरनार ने बताया कि यह धार्मिक कार्यक्रम 29 सितंबर दोपहर साढ़े 12 बजे शुरु होगा। जिसमें जैन समाज को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई।

पंजाब पुलिस ने संभावित हत्या को नाकाम किया; दो पिस्तौल के साथ दो किशोरों सहित चार गिरफ्तार जांच से पता चला है कि गिरफ्तार लोगों के विदेशी गैंगस्टर निशान सिंह, शेरा मान और साजन मसीह से संबंध हैं: डीजीपी गौरव यादव गिरफ्तार आरोपी हत्या को अंजाम देने जा रहे थे, तभी सीआई पठानकोट टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया: एआईजी सीआई सुखमिंदर मान