लुधियाना 6 मार्च। गांव नूरपूर में स्थित एनआरआई की बेशकीमती जमीन की जाली रजिस्ट्री करवाकर ठगी करने के मामले में विजिलेंस की और से बड़ा क्शन लिया गया है। इस मामले में विजिलेंस की और से इस ठगी की पूरी कहानी रचने वाले प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव फागला के गुरजोत सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है। विजिलेंस ने आरोपी को सिधवां बेट से गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार इस पूरी कहानी को आरोपी गुरजीत सिंह द्वारा ही अपने साथी रघबीर सिंह जो कि प्रॉपर्टी डीलर है, के साथ मिलकर तैयार किया था। जिसके बाद बाकी सभी आरोपियों को इसमें शामिल किया गया। आरोपी गुरजीत सिंह वेस्ट तहसील के एरिया में ही ‘लैंड मार्क रियल एस्टेट’ नाम से एक प्रॉपर्टी डीलर की दुकान चलाता है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। रघबीर सिंह भी इसी ऑफिस में बैठता है।
नकली मालिक व वकील पहले हो चुके गिरफ्तार
बता दें कि विजिलेंस की और से इस मामले में नकली मालिक बने दीप सिंह और गवाही देने वाले वकील गुरचरन सिंह मरवाहा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। हालाकि इस मामले में तहसीलदार जगसीर सिंह सरां, रजिस्ट्री क्लर्क कृष्ण गोपाल राजू, दीपक गोयल खरीदार, नंबरदार बघेल सिंह, अमित गौड़, क कंप्यूटर ऑपरेटर की तलाश की जा रही है।