महाराजा रणजीत सिंह वार म्युजियम में यादगार समागम कराया गया कारगिल विजय दिवस पर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

सांसद अरोड़ा ने शहीदों के परिजन सम्मानित किए म्युजियम की बेहतरी को 10 लाख फंड जारी किया

लुधियाना 26 जुलाई। यहां महाराजा रणजीत सिंह वार म्युजियम में 25वें कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में समागम कराया गया। इसे डायरेक्टोरेट डिफेंस सर्विसेस वेलफेयर पंजाब ने आयोजित किया। इस समागम की अध्यक्षता राज्यसभा के सांसद संजीव अरोड़ा ने की।

कारगिल सैनिक की भावुक-चिट्‌ठी : इस मौके पर एमपी अरोड़ा कारगिल-शहीदों को याद करते भावुक हो गए। उन्होंने एक कारगिल शहीद के कुछ अंश उद्धृत किए, जिन्होंने युद्ध के लिए रवाना होने से पहले अपने परिवार को पत्र लिखा था। उस पत्र का सार यह था कि एक सैनिक हमेशा देश के लिए प्राणों की आहुति देने को तैयार रहता है। लिहाजा अगर सैनिक ही नहीं, उनके परिवार भी बहादुर हैं।

म्युजियम को 10 लाख दिए : एमपी अरोड़ा ने इस वार म्युजियम को और लोकप्रिय बनाने पर जोर देते कहा कि यह शहीदों का इतिहास और स्वतंत्रता बाद के युद्धों के बारे में जानने की बेहतरीन जगह है। उन्होंने म्युजियम के लिए एमपीलैड फंड से 10 लाख रुपए की ग्रांट जारी की। साथ ही कहा कि वे सभी स्थानीय स्कूल प्रिंसिपलों को पत्र लिख  म्युजियम में बच्चों को दौरे कराने के लिए कहेंगे। ताकि स्कूली बच्चे शहीदों और देश का इतिहास जान सके।

शहीदों के परिजन सम्मानित किए : सांसद अरोड़ा ने कहा कि  मान सरकार शहीदों के परिवारों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। शहीदों के प्रत्येक परिवार को एक करोड़ रुपए की वित्तीय मदद देनी शुरू की है। अरोड़ा ने कारगिल ऑपरेशन में देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सैनिकों के परिवारों को सम्मानित किया। साथ ही लेखक व प्रकृति कलाकार हरप्रीत संधू द्वारा तैयार कारगिल दिवस को समर्पित ब्रोशर और वार म्यूजियम को दर्शाती डॉक्यूमेंट्री जारी की। इस डॉक्यूमेंट्री में डिफेंस सर्विसस वेलफेयर पंजाब के डायरेक्टर ब्रिगेडियर भूपिंदर सिंह ढिल्लों ने संधू के प्रयासों की प्रशंसा की।  डिफेंस सर्विसस वेलफेयर अफसर लुधियाना कर्नल एसएस सैनी ने गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर एडीसी मेजर अमित सरीन और कर्नल एचएस काहलों भी  मौजूद थे। सांसद अरोड़ा अपने बेटे काव्या अरोड़ा, बेटी केतकी अरोड़ा और बहू गुनीत अरोड़ा और सतलुज क्लब की खेल सचिव डॉ. सुलभा जिंदल के साथ वार म्यूजियम भी गए।

———–

जोगा सिंह की गिरफ्तारी से 2015 के ड्रग रैकेट के और दोषियों का पर्दाफाश होने की उम्मीद: हरपाल सिंह चीमा उन्होंने कहा कि दोषियों के अकाली दल और कांग्रेस के साथ कथित राजनीतिक संबंधों के कारण मामले में एक दशक से अधिक समय तक देरी हुई। ‘युद्ध नाशियां विरुद्ध’ अभियान: अब तक 16,062 एनडीपीएस मामले, 25,177 गिरफ्तारियां, प्रमुख नशीली दवाओं की बरामदगी

जोगा सिंह की गिरफ्तारी से 2015 के ड्रग रैकेट के और दोषियों का पर्दाफाश होने की उम्मीद: हरपाल सिंह चीमा उन्होंने कहा कि दोषियों के अकाली दल और कांग्रेस के साथ कथित राजनीतिक संबंधों के कारण मामले में एक दशक से अधिक समय तक देरी हुई। ‘युद्ध नाशियां विरुद्ध’ अभियान: अब तक 16,062 एनडीपीएस मामले, 25,177 गिरफ्तारियां, प्रमुख नशीली दवाओं की बरामदगी

रक्षा बंधन उपहार: 435 आंगनबाडी सहायिकाओं को आंगनबाडी कार्यकर्ताओं में पदोन्नति – डॉ. बलजीत कौर 10वीं पास और 10 साल के अनुभव वाली आंगनवाड़ी सहायिकाओं को जल्द ही पदोन्नत किया जाएगा – कैबिनेट मंत्री 5,000 आंगनवाड़ी सहायकों और कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया सितंबर में शुरू होगी