watch-tv

रेजिडेंशियल इलाके में बने केमिकल के गोदाम में लगी आग, हुआ धमाका, घरों के शीशे टूटे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

इलाका निवासियों का आरोप, कई बार गोदाम बंद करने की शिकायतें, मालिक नहीं सुन रहा बात

लुधियाना 11 अक्टूबर। सुंदर नगर के सरदार नगर में साहिल केमिकल फर्म के गोदाम में अचानक आग लग गई। जिसके बाद गोदाम में जोरधार धमका हुआ। जिससे आग तेजी से फैल गई। आसपास घरों के लोग धमाके की आवाज सुनकर घरों से बाहर आ गए। जिसके बाद इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर विभाग की टीमों द्वारा मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालाकि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। लेकिन इस केमिकल के गोदाम की वजह से कई लोगों की जान को खतरे में डाला गया। करीब ढ़ाई घंटे तक आग लगी रही। गोदाम में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रिहायशी इलाके में साहिल केमिकल के नाम से फर्म का गोदाम है। जिसमें जमकर केमिकल स्टोर करके रखा हुआ है। वीरवार रात को उक्त गोदाम में अचानक आग लग गई। जिस कारण लोगों में अफरा तफरी मच गई।

लोगों के घरों के टूटे शीशे, पीओपी उतरी
वहीं इलाके के लोगों ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि उनके घरों के शीशे तक टूट गए। जबकि घरों की छतों पर लगी पीओपी भी  उतर गई। इस हादसे के कारण लोग सड़कों पर उतर आए। देर रात तक लोग डर के कारण अपने घरों में ही नहीं जा रहे थे।

निगम इन गोदामों पर नहीं ले रहा एक्शन
जानकारी के अनुसार उक्त केमिकल का गोदाम रिहायशी इलाके में बना हुआ है। जिस कारण किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है। जिससे जानी नुकसान होने का भी खतरा है। लेकिन फिर भी निगम विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा। हालाकि बताया जा रहा है कि उक्त गोदाम मालिक का सामने एक और गोदाम भी है। जबकि रिहायशी इलाके में ऐसे गोदाम बनाए ही नहीं जा सकते।

कई बार मालिक को की शिकायत
पड़ोसी ने कहा कि कई बार केमिकल की फैक्ट्री बंद करवाने के लिए मालिकों से कह चुके हैं लेकिन वह किसी की सुनते नहीं है। पिछले 2 साल से ये फैक्ट्री चल रही है। केमिकल फैक्ट्री मालिकों का ही गोदाम है। जिसमें जमकर केमिकल स्टोर करके रखा जाता है।

Leave a Comment