नागालैंड की डियर मंथली लॉटरी में जीरकपुर के एक डॉक्टर ने पूरे 10 लाख रु का ईनाम जीता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

डेराबस्सी  16 Feb :  खरीदी नागालैंड की डियर मंथली लॉटरी में जीरकपुर के एक डॉक्टर ने पूरे 10 लाख रु का ईनाम जीता है। 66 वर्षीय डॉ सतीश कुकरेजा वासी ढ़कोली एक आर्युवैदिक डॉक्टर हैं जिन्होंने डेराबस्सी की हैप्पी लॉटरी से 500 रु में यह लॉटरी खरीदी थी। हालांकि वह पहले भी कभी कभाद लॉटरी डालते थे परंतु कभी ईनाम नहीं निकला। 10 लाख रु का ईनाम जीतकर उन्होंने बड़ी बाजी मारी है।

 

जानकारी मुताबिक डॉ सतीश कुकरेजा जीरकपुर में पटियाला चौक के पास न्यू मॉडल आर्युवैदिक क्लीनिक चलाते हैं और ग्रीन वैली हाइट्स में रहते हैं। लॉटरी एजेंट हैप्पी के कहने पर लॉटरी खरीदी और उन्होंने 15 फरवरी को लॉटरी में 10 लाख रुपए का इनाम जीतने की खुशखबरी दी। हालांकि ईनाम की रकम उनके लिए बहुत बड़ा मायने नहीं रखती परंतु पहला बार निकले ईनाम के कारण परिवार खुश है। इस ईनाम से वे अपने फ्लैट का बकाया लोन खत्म करने में इस्तेमाल करेंगे। हैप्पी ने बताया कि हैप्पी ने बताया कि 5 महीने में डेराबस्सी हलके से पांच परिवार लाखों का इनाम जीतने में सफल रहे हैं। टैक्स काटने के बाद बनती पेमेंट परिवार को 42 दिन के भीतर उनके खाते में पहुंचा दी जाएगी।

 

:नागालैंड लॉटरी में 10 लाख रुपए का इनाम जीतने वाले डॉक्टर सतीश कुकरेजा लॉटरी एजेंट।

Leave a Comment