लुधियाना 11 नवंबर। लुधियाना नगर निगम में अधिकारियों द्वारा पहले इललीगल इमारतें बनवाने और फिर उसे लीगल करने का अलग ही धंधा चला रहा है। अधिकारियों के इन कार्यों को देखकर शहरवासी भी हैरान है। वहीं पहले जहां एसई संजय कंवर को भ्रष्टाचार में लिपत होने के चलते विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। वहीं अब उनकी जगह पर आए एसई रणजीत सिंह भी अपने कार्यों को लेकर खूब चर्चाओं में बने हुए हैं। चर्चा है कि एसई रणजीत सिंह की और से इललीगल बिल्डिंगों को ऑर्गनाइज करने का नया ही ट्रेंड चलाया जा रहा है। जिसमें पहले बिल्डिंग को अवैध तरीके से बनाओ, फिर उसे ऑर्गनाइज करके दस्तावेजी तौर पर लीगल घोषित कर दो। बेशक अवैध तरीके से बनी इमारत हमेशा अवैध ही रहेगी, लेकिन निगम अफसरों द्वारा दस्तावेजों में उसे लीगल बता दिया जाता है। ऐसे ही अवैध कार्यों को लेकर एसई रणजीत सिंह चर्चाओं में बने हुए हैं। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि शहर में सरेआम अवैध कार्य होने के बावजूद निगम के उच्च अधिकारी आंखें बंद करके बैठे हुए हैं।
शहरवासी भी निगम अफसरों के कार्यों को देखकर हैरान
वहीं अब तो शहरवासी भी नगर निगम अफसरों के कार्यों को देखकर हैरान हो रहे हैं। लोगों में चर्चा है कि निगम अफसर पहले खुद इमारतें सील करवा देते हैं और फिर खुद ही उसे खोल भी देते हैं। आखिर एक बार अवैध इमारत सील हुई, तो वह लीगल कैसे हो सकती है। वहीं शहर में कही भी होटल, रेस्त्रां, कमर्शियल इमारतें बना दी जा रही है और निगम अफसरों द्वारा इस अवैध कार्यों में लाखों रुपए का हेरफेर किया जा रहा है।
पहले हीरो बेकरी की सील खुली, फिर चार खंभा रोड बिल्डिं की
चर्चा है कि इस समय सबसे ज्यादा इललीगल काम निगम जोन-डी ऑफिस में हो रहे हैं। जहां पहले हीरो बेकरी की सील खोलने या तोड़ने पर कई महीने निगम अफसरों ने एक्शन नहीं लिया। वहीं दूसरी तरफ अब मॉडल टाउन की चार खंभा रोड पर रिहायशी इलाके में कमर्शियल इमारत बनाने पर पहले निगम ने उसे सील कर दिया। फिर बाद में खुद ही सील खोलकर उसे लीगल भी करार दे दिया। चर्चा है कि इस पूरे घटनाक्रम में एसई रणजीत सिंह द्वारा अहम रोल अदा किया जा रहा है।
—





