“दुल्हन के डॉक्टर भाई बोले-9 तोले का नैकलेस, कंगन, अंगूठी समेत 17 तोले सोना था*
संदीप सैंडी
चंडीगढ़ 09 Nov – शुक्रवार रात को सेक्टर-35 स्थित होटल जेडब्ल्यू मैरियट में हो रही शादी से एनआरआई दुल्हन का 25 लाख के गहनों से भरा बैग चुराकर दो युवक फरार हो गए। होटल के आउटर कैमरों में सूट-बूट पहने दो आरोपी कैद हुए हैं। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने दुल्हन के कजन डॉ. निखिल सेठी की शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपी रात 12:25 बजे होटल से निकलते दिख रहे हैं। दुल्हन का परिवार मूल रूप से कुराली का रहने वाला है। पुलिस को दी शिकायत में डॉ. निखिल ने बताया कि उनकी कजन बहन की शुक्रवार को होटल में शादी थी। अधिकतर मेहमान स्वीडन से आए थे। लाउंज में फेरों के दौरान बहन का ज्वेलरी से भरा बैग गायब हो गया। दूल्हा-दुल्हन स्वीडन में डॉक्टर हैं। शिकायतकर्ता ने होटल प्रबंधन को भी जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस में केस दर्ज करने को लिखकर दिया है। शिकायत में लिखा है कि फाइव स्टार होटल से दो अंजान शख्स 25 लाख की ज्वेलरी का बैग चुराकर ले गए, यह प्रबंधन की सिक्योरिटी पर सवालिया निशान खड़े करता है। पुलिस के अनुसार मध्य प्रदेश से हर साल ऐसा गैंग शादियों में शहर आता है। उसके बाद यह फैल जाते हैं और मोटा हाथ मारकर निकल जाते हैं। सैक्टर-35 स्थित 5 स्टार होटल से दुल्हन का पर्स चोरी हो गया। सूट-बूट पहनकर होटल में घुसे चोरों ने फेरों के दौरान एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। परिवार का कहना है कि पर्स में सोने के नेकलेस, कंगन व अंगूठी समेत करीब 17 तोले सोने की ज्वैलरी थी। उधर, दुल्हन के भाई डॉक्टर निखिल सेठी ने होटल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। डा. निखिल ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर कर होटल स्टाफ पर भी कार्रवाई की मांग की। उधर, होटल से निकलते हुए चोरों की वीडियो भी सामने आई है। जानकारी के अनुसरा सैक्टर-35 स्थित जे. डब्ल्यू मैरियट होटल में शुक्रवार व शनिवार एक शादी समारोह था। रात के समय ही दो चोरों ने होटल में एंट्री की। दोनों कुछ देर तक होटल में ही घूमते रहे। मेहमानों से बातचीत भी की। किसी को उन पर जरा भी शक नहीं हुआ। इसके साथ ही शादी की रस्म भी चल रही थी। रात के करीब 12.30 बजे परिवार के लोग फेरों की रस्म में व्यस्त थे। तभी मौका देखकर दोनों ने दुल्हन का बैग चुरा लिया। एक चोर ने कोट उतारकर अपने कंधे पर रख लिया। कोट के नीचे ही पर्स भी छिपा लिया। इसके बाद को दोनों होटल से फरार हो गए। दुल्हन के भाई डॉ. निखिल सेठी ने बताया कि बाहरी लॉन में स्थित मंडप में फेरों की रस्म चल रही थी। पर्स में करीब 17 तोले सोने की ज्वैलरी थी। इसमें 9 तोले का सोने का नेकलेस, दो सोने के झुमके, 4 तोले के 2 सोने के कंगन और एक अंगूठी थी। पुलिस ने मामले में 2 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि हाल ही में अमृतसर में भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है।
वेल ड्रेस में थे चोर… सिक्योरिटी गार्ड भी बेरिकेडिंग से दूर हो गया :- होटल के गेट के बाहर एक सिक्योरिटी गार्ड बेरिकेडिंग लगाकर खड़ा हुआ है। तभी एक चोर वेल ड्रेस होकर बाहर निकलता है। गार्ड भी उसे देखकर बेरिकेडिंग से दूर हो जाता है। चोर फोन पर बात करते हुए आराम से बाहर निकल जाता है। इसके बाद गार्ड आराम से इधर-उधर टहलने लगता है। इसके कुछ ही सैकेंड बाद दूसरा चोर भी बाहर निकलता है। उसने कंधे पर कोट टांग रखा है। कोट के नीचे ही पर्स छिपाया हुआ है। गार्ड को इसे देखकर चोर होने का जरा भी आभास नहीं हुआ। उसने दोनों में से किसी को भी नहीं रोका-टोका।
परिवार ने होटल पर लगाया लापरवाही का आरोप :-
डॉ. निखिल सेठी ने आरोप लगाया कि चोरी होटल के सुरक्षा कर्मचारियों की लापरवाही और सिक्योरिटी सिस्टम में कमी के कारण हुई है। उन्होंने अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ-साथ होटल मेनेजमेंट के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।
सीसीटीवी फुटेज एक कान पर फोन लगाकर निकला, दूसरा कोट कंधे पर लटकाए :- नीले रंग का कोट-पैंट पहने आरोपी मोबाइल पर बात करते हुए होटल से बाहर निकल गया। उसके पीछे पीछे दूसरा आरोपी अपना कोट कंधे पर लटकाकर बाहर निकलता है। आरोपी ने ज्वेलरी से भरा बैग कोट के नीचे ही छिपाया हुआ है। होटल के सिक्योरिटी गार्ड्स उनको जाते हुए देख रहे हैं। हैं। ये ये दो दोनों आरोपी कौन हैं, कोई नहीं पहचानता- न दूल्हा पक्ष के लोग, न ही दुल्हन पक्ष के।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी :- सेक्टर-36 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने होटल से सभी सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं और दो अज्ञातके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपियों की पहचान फुटेज के आधार पर की जा रही है और उनकी तलाश में विशेष टीम लगाई गई है। पुलिस होटल स्टाफ से भी पूछताछ कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं अंदरूनी सहयोग तो नहीं था।





