लुधियाना की 35 महिलाओं ने वाराणसी में की गंगा आरती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

वाराणसी के घाटों पर बुधवार रात देव दीपावली का भव्य आयोजन हुआ। मान्यता है कि इस दिन देवता गंगा स्नान के लिए पृथ्वी पर उतरते हैं। यह पर्व भगवान शिव की राक्षस त्रिपुरासुर पर विजय का प्रतीक माना जाता है और इसे “देवताओं का उत्सव” कहा जाता है।

महिलाओं ने की गंगा आरती

इस पावन अवसर पर लुधियाना की कॉर्पोरेट क्षेत्र से जुड़ी 35 महिलाओं का समूह घाट पर एकत्र हुआ और गंगा आरती में भाग लिया। लाखों दीपों की लौ से पूरा काशी क्षेत्र सुनहरी रोशनी में नहा उठा। श्रद्धालुओं ने दीपदान करते हुए अंधकार पर प्रकाश की विजय का संदेश दिया।

देव दीपावली के दौरान काशी के घाटों पर आध्यात्मिकता और श्रद्धा का अनोखा संगम देखने को मिला। देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने इस दिव्य नजारे को कैमरे में कैद कर जीवन का अविस्मरणीय अनुभव लिया।

Leave a Comment