कल से बदल जाएंगे सात अहम नियम, जेब पर बढ़ेगा बोझ या मिलेगी राहत?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

1 नवंबर 2025 से बच्चों के आधार कार्ड के बायोमेट्रिक अपडेट के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। UIDAI ने यह सेवा एक साल के लिए फ्री कर दी है। वहीं, वयस्कों के लिए नाम, पता या मोबाइल अपडेट करने पर ₹75 और बायोमेट्रिक डिटेल्स बदलने पर ₹125 देना होगा।

बैंक नॉमिनेशन में बदलाव

अब बैंक ग्राहक एक खाते, लॉकर या सेफ कस्टडी आइटम के लिए चार लोगों को नॉमिनी बना सकेंगे। यह नियम पारिवारिक विवादों को रोकने और आपात स्थिति में फंड तक पहुंच आसान बनाने के लिए लागू किया गया है।

SBI कार्ड पर नई फीस

1 नवंबर से SBI कार्ड यूज़र्स को MobiKwik या CRED जैसे ऐप्स से एजुकेशन पेमेंट पर 1% फीस देनी होगी। साथ ही ₹1,000 से अधिक डिजिटल वॉलेट लोड करने पर भी 1% शुल्क लगेगा।

पेंशनर्स के लिए जरूरी अलर्ट

सभी सरकारी पेंशनभोगियों को नवंबर के अंत तक जीवन प्रमाण पत्र जमा कराना होगा, नहीं तो पेंशन रुक सकती है।

LPG और GST में बदलाव

1 नवंबर से LPG सिलेंडर की नई कीमतें लागू होंगी। साथ ही, सरकार नया दो-स्लैब GST सिस्टम शुरू करेगी, जिससे टैक्स संरचना और सरल होगी।

Leave a Comment