दिनभर नेता रजनीश धीमान को तीसरी बार बीजेपी के जिला प्रधान बनने पर मिलती रही बधाई, शाम को किया खंडन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 22 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी की और से अपनी पार्टी के कई जिला प्रधानों के नामों की घोषणा नहीं की है। इसी लड़ी में लुधियाना के जिला प्रधान का नाम भी अभी घोषित नहीं किया गया है। लेकिन दूसरी तरफ बुधवार को बीजेपी के एक मंडल प्रधान की और से अपनी फेसबुक आईडी पर पार्टी के मौजूदा जिला प्रधान रजनीश धीमान को तीसरी बार प्रधान बनने पर बधाई देते हुए पोस्ट भी शेयर कर डाली। इस पोस्ट के शेयर होते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। दिनभर लोग सोशल मीडिया पर बीजेपी नेता रजनीश धीमान को तीसरी बार प्रधान बनने की बधाई देते रहे। पूरा दिन बधाइयों का सिलसिला जारी रहा। लेकिन पूरा दिन निकलने के बाद शाम को धीमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउट पर लाइव होकर इस बात का खंडन किया। उन्होंने इसे अफवाहें बताया। मगर हैरानी की बात है कि पूरा दिन इंतजार करने के बाद आखिर शाम को क्यों लाइव होकर खंडन करना पड़ा। अगर यह बात झूठी थी तो पूरा दिन निकलने का इंतजार क्यों किया गया। हैरानी की बात तो यह है कि बीजेपी लीडरों की और से अपने ही राजनेताओं की अफवाहें सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही है। वहीं साहिल सेठ द्वारा भी पोस्ट डालकर नेता धीमान को बधाई दी।

मंडल प्रधान पर नहीं की कोई कार्रवाई

बता दें कि शेरपुर मंडल के प्रधान रितेश जायसवाल के सोशल मीडिया अकाउंट से यह पोस्ट डाली गई थी। वहीं चर्चा है कि उक्त मंडल प्रधान को भी बीजेपी के मौजूदा जिला प्रधान रजनीश धीमान की और से ही मंडल प्रधान नियुक्त किया था। हालांकि मंडल प्रधान की इस पोस्ट ने पार्टी और नेता रजनीश धीमान की जगहंसाई करवा दी। लेकिन फिर भी पार्टी और नेता रजनीश धीमान द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि बीजेपी पार्टी अनुशासनिक पार्टी मानी जाती है। जहां अनुशासन को सबसे माना जाता है। लेकिन अनुशासनिक पार्टी होने के बावजूद पूरा दिन निकलने पर भी मंडल प्रधान पर कोई एक्शन नहीं लिया गया है।

लोग दिनभर उपचारिक घोषणा का करते रहे इंतजार

वहीं मंडल प्रधान रितेश जायसवाल की पोस्ट के बाद लोगों को लगा कि शायद तीसरी बार रजनीश धीमान प्रधान बन चुके हैं। क्योंकि रजनीश धीमान एक सशक्त नेता है। जिसके चलते दिनभर लोग पार्टी की उपचारिक घोषणा का इंतजार करते रहे। लेकिन रात तक पार्टी द्वारा ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई। यहां तक कि मंडल प्रधान द्वारा भी डाली गई पोस्ट बाद में डिलीट कर दी गई है। वहीं चर्चा है कि देखने में ऐसे लगता है कि शायद किसी ने खुद ही इसे प्लान करके करवाया है।

वैसे ही कुछ लोगों ने डाल दी पोस्ट – धीमान

वहीं बीजेपी के प्रधान रजनीश धीमान ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। संगठन जो फैसला लेता है, उसे ही प्रधान लगाया जाता है। किसी को भी कार्यकर्ता के मन में भ्रम फैलाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। हाईकमान द्वारा अभी 15 जिलों के प्रधानों के नाम की घोषणा नहीं की गई है। वैसे ही कुछ लोगों ने पोस्ट डाल दी है। किसी ने मिथकर यह पोस्ट पाई है, जो सरासर गलत है। पार्टी मुझे मौका देगी, तो मैं हाजिर हूं। पार्टी किसी और को मौका देगी तो हम उसके साथ हाजिर हैं। मंडल प्रधान पर कार्रवाई का सवाल पूछने पर रजनीश धीमान ने कहा कि मंडल प्रधान को भी किसी ने कहा होगा, अब यह नहीं पता अफवाहें किसने फैलाई हैं।

मेरे अकाउंट को किया गया हैक

वहीं शेरपुर मंडल प्रधान रितेश जायसवाल ने कहा कि उनका किसी ने अकाउंट हैक करके पोस्ट डाल दी थी। उन्हें किसी ने फोन करके पोस्ट की जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने तुरंत उसे डिलीट किया है।

Leave a Comment