Listen to this article

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं
लुधियाना, 21 अक्टूबर। कारोबारी शहर होने की वजह से लुधियाना कैसिनो-माफिया के रडार पर है। पिछले साल दीवाली पर साउथ सिटी में कैसिनो खोला गया था। हालांकि शोर मचने पर पुलिस ने एक्शन लिया तो तब कैसिनो माफिया इस गैरकानूनी धंधे को समेट लिया। इस बार फिर शहर में ही पक्खोवाल रोड स्थित ठाकुर कालोनी में कैसिनो माफिया ने यही गोरखधंधा शुरु किया। बताते हैं कि इस दौरान कैसिनो में जुआ खिलाकर दीवाली तक करीब 100 करोड़ का धंधा कर डाला।