पंजाब के डीआईजी भुल्लर के ‘सहयोगी’ किरशानु की राजनेताओं, पुलिस और गायकों तक पहुंच थी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

रिश्वतखोरी मामले से सुर्खियों में बने हुए हैं डीआईजी एचएस भुल्लर

चंडीगढ़, 19 अक्टूबर। रिश्वतखोरी के एक मामले में पंजाब के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर सुर्खियों में बने हैं। उनके साथ गिरफ्तार किए गए किरशानु शारदा कई बार राष्ट्रीय स्तर पर चंडीगढ़ हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

हालांकि, 30 वर्षीय किरशानु की प्रसिद्धि का कारण राजनेताओं, पुलिस अधिकारियों और गायकों की टीमों में अनौपचारिक रूप से काम करना रहा है। उनके सोशल मीडिया पोस्ट ज़्यादातर पटियाला के एक तेजतर्रार कांग्रेसी नेता के बारे में होते हैं। सीबीआई की एफआईआर के मुताबिक आईपीएस अधिकारी एचएस भुल्लर के सहयोगी/बिचौलिए के रूप में वर्णित, किरशानु चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस मुख्यालय में अक्सर आता-जाता था।

सूत्रों के मुताबिक कई पुलिस अधिकारी किरशानु को जानते हैं और उसके संपर्क में रहते थे। हाल ही में उसे चंडीगढ़ में होशियारपुर में जन्मे एक गायक, गीतकार, अभिनेता और कवि के संगीत कार्यक्रम में देखा गया था। राजनेताओं और गायकों के साथ उसकी तस्वीरें इस बात की ओर इशारा करती हैं कि पंजाब की कई प्रभावशाली हस्तियों तक उसकी पहुंच थी।

सीबीआई ने चंडीगढ़ के सैक्टर 21 से किरशनु को भुल्लर की ओर से कथित तौर पर 8 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। दोनों को सीबीआई ने गत दिवस भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के एक मामले में गिरफ्तार किया था।

———-

Leave a Comment