पंजाब 16 अक्टूबर। कपूरथला में देर रात सरपंच की दुकान पर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने 6 राउंड फायरिंग कर दी। बदमाशों ने पिस्टल से एक के बाद एक कई फायर किए। हालांकि फायर करने में बदमाश के एक फायर करने के कुछ देर तक बदमाश की पिस्टल लोड नहीं हुई। इससे वह गुस्से में दिखा और उसने इसके बाद 2 और फायर किए। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सरपंच का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। पता नहीं किसने और क्यों गोलियां चलाई। एसएचओ मेजर सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचकर 6 खोल बरामद किए गए हैं। सीसीटीवी को कब्जे में लेकर बदमाशों को लेकर जांच की जा रही है।
बाइक पर सवार होकर आए आरोपी
घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। करीब डेढ़ मिनट के वीडियो में आरोपी बाइक पर सवार होकर आते हैं। दोनों पहले डेयरी से आगे जाते हैं। इसके बाद बाइक वापस मोड़कर फिर आते हैं। कुछ देर एक जगह रुक जाते हैं। दोनों आसपास देखने लगते हैं, डेयरी के आसपास मौका मुआयना करते हैं। आरोपियों ने कपड़ा से मुंह को ढक रखा है। आरोपी ने कंबल भी ओढ़ रखा है। उसका चेहरा हल्का-हल्का दिखाई पड़ रहा है। कुछ देर रुकने के बाद पीछे वाला पीछे वाला बदमाश बाइक से उतर जाता है। डेयरी के पास जाकर शटर पर एक फायर कर देता है। इसके बाद पिस्टल को दोबारा लोड करने लगता है।
—