राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (RAS) परीक्षा-2023 के इंटरव्यू का आज आखिरी दिन है।
972 पदों पर भर्ती के लिए 28 जून 2023 को वैकेंसी निकाली थी। इसका फाइनल रिजल्ट आज रात जारी होने की उम्मीद है। इसके साथ ही प्रदेश को 972 नए अफसर मिल जाएंगे।
शुरू में कुल 905 पद (राज्य सेवाएं 424 एवं अधीनस्थ सेवाएं 481) के लिए अभ्यर्थियों से 1 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक आवेदन प्राप्त किए गए थे। बाद में पद बढ़ाकर 972 (राज्य सेवाएं 491 एवं अधीनस्थ सेवाएं 481) कर दिए गए थे।
आरएएस-2023 भर्ती के लिए 6 लाख 96 हजार 969 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए। इनके लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 1 अक्टूबर 2023 को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक किया गया।
परीक्षा में कुल 4 लाख 57 हजार 927 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। आपत्तियों के निपटारा के बाद 20 अक्टूबर 2023 को आरएएस (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 का परिणाम जारी किया गया था।
प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में सफल रहे 19355 अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 20 एवं 21 जुलाई 2024 को किया गया था। इसका रिजल्ट 2 जनवरी 2025 को जारी किया गया।
इसमें 2168 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया। इसमें 2 कैंडिडेट्स के रिजल्ट शील्ड कवर रखे गए। 20 का रिजल्ट कैंसिल किया गया। 3 का प्रशासनिक कारणों से होल्ड किया।
21 अप्रैल से इंटरव्यू का पहला चरण शुरू हुआ था। अंतिम चरण 24 सितम्बर से शुरू होगा, जो 14 अक्टूबर तक होंगे।
आरएएस-2024- भर्ती प्रोसेस जारी, अब इंटरव्यू की डेट का इंतजार
2 सितंबर 2024 को RPSC ने विज्ञापन निकाला।
18 अक्टूबर 2024 तक 6 लाख 75 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किए
2 फरवरी 2025 को प्री एग्जाम हुआ, 3 लाख 75 हजार 657 कैंडिडेट्स शामिल हुए
20 फरवरी को रिजल्ट जारी, 21 हजार 539 कैंडिडेट्स मेंस एग्जाम के लिए सिलेक्ट।
17 और 18 जून 2025 को मैंस एग्जाम हुआ, अजमेर-जयपुर में बनाए गए सेंटर।
8 अक्टूबर 2025 को मेंस रिजल्ट घोषित, 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट।
