दीवाली पर स्वदेशी सामान खरीदकर बढाएं कारीगरों का मनोबल : वीना ढल्ल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

राजेश कुमार/ रेशम सिंह बाछल

अम्बाला सिटी, 13 अक्टूबर। वुमेन सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा राजकीय प्राथमिक पाठशाला में बच्चों को प्रदूषण रहित दीवाली मनाने के लिए जागरुक किया गया। इस मौके पर जागरूकता कैम्प का आयोजन सोसायटी अध्यक्षा व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड अम्बेस्डर वीना ढल्ल ने किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि दीवाली प्यार व खुशियों का त्योहार है। इस दिन भगवान श्रीराम व सीता माता सपरिवार 14 वर्ष के बनवास के बाद अपने घर अयोध्या वापिस लौटे थे। इस मौके पर दीप जलाकर व पटाखे बजाकर, एक दूसरे को मिठाई देकर खुशी का इजहार किया जाता है। ढल्ल ने बच्चों से कहा कि दीवाली के मौके पर पटाखे ना चलाएं। साथ ही अपने माता-पिता को भी समझाएं कि बाजारों में बिकने वाले चाईनिज पटाखे ना खरीदें। देश में बनी हुई वस्तुएं जिसमें दीए, सजावट का समान तथा मिट्टी के बर्तन ही खरीदे जाएं।

उन्होंने कहा कि चाईनीज सामान को ना खरीदा जाए। इससे एक तो हमारे देश की कारीगरों को भी प्रोत्साहन मिलेगा व हमें भी इस चीज की खुशी होगी। प्रदूषण रहित दीवाली मनाकर हम हवा को दूषित होने से भी बचा पाएंगे, यह हमारा समाज में बड़ा योगदान होगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य संजय कुमार, अध्यापिका  कविता शर्मा,  वंदना, संगीता, सुनीता व विपिन नागपाल, वीना चड्डा, शिवानी दर्शना रानी, सरला सैनी, प्राची आदि मौजूद रहे।

———–

Leave a Comment