भाग सिंह अंटाल
घनौर, 11 अक्तूबर। सूबे की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने ओहदेदारों जिम्मेदारियां सौंपने की प्रक्रिया के तहत हल्का घनौर में नियुक्तियां की हैं। इसी क्रम में सतनाम सिंह ढींडसा को पार्टी का मीडिया कोऑर्डिनेटर और गुरप्रीत सिंह हरपालपुर को वाइस मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया।
नव-नियुक्त पदाधिकारियों को पंजाब हेल्थ सिस्टम्स कॉरपोरेशन के उपाध्यक्ष और स्पोर्ट्स विंग पंजाब के प्रधान मनिंदरजीत सिंह विक्की घनौर ने सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने नए पदाधिकारियों को पार्टी के लिए पूरी ईमानदारी, लगन और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि ये नियुक्तियां पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेंगी। साथ ही आम जनता तक पार्टी की नीतियां और कार्यक्रम पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी मेहनत और निष्ठा से निभाएंगे। नव-नियुक्त ओहदेदारों ने भी पार्टी हाईकमान, आप मीडिया जोनल इंचार्ज हरपाल जुनेजा, जिला मीडिया इंचार्ज प्रीस लुबाना तथा विशेष रूप से विक्की घनौर का धन्यवाद व्यक्त किया। साथ ही भरोसा दिलाया कि वे पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से पूरा करेंगे। इस मौके पर मार्केट कमेटी चीमा के दर्शन सिंह गीती, हरिंदर सिंह धबलान, मंगा हरपालपुर, जगी भंगू हरपालपुर की खास मौजूदगी रही।
———–