अमृतसर 11 अक्टूबर। पंजाब में 16 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। बीते 24 घंटों में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद भी राज्य का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री कम बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि बीते दिनों पहाड़ों पर हुई बारिश व बर्फबारी के कारण राज्य में ठंड का एहसास करवाया है। पंजाब में सर्वाधिक तापमान 32.5 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया है। इसके अलावा अमृतसर में सर्वाधिक तापमान 29.7 डिग्री, लुधियाना में 29.6 डिग्री, पटियाला में 30.9 डिग्री, पठानकोट में 30 डिग्री दर्ज किया गया। फरीदकोट में 30.4 डिग्री, गुरदासपुर में 27 डिग्री और एसबीएस नगर में 29 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसके साथ ही शहर का सबसे कम तापमान अबोहर में 12.5 डिग्री दर्ज किया गया।
पंजाब के 5 प्रमुख शहरों का मौसम
अमृतसर में आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 18 से 29 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर में आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 18 से 29 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना में आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 19 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला में आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 19 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली में आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 19 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
—
 
								 
				 
											




