राजेश कुमार/रेशम सिंह बाछल
अम्बाला सिटी, 9 अक्टूबर। राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी की ओर से विनोद जौहर को राष्ट्रीय पंजाबी महासभा अम्बाला छावनी का प्रधान चुने जाने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा जंगशेर शर्मा ने कहा कि वह एक नेकदिल, सामाजिक और कर्मठ व्यक्तित्व के धनी हैं।
उन्होंने बताया कि वह प्रतिवर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर बाजार में ठंडा पानी, जूस आदि के स्टॉल लगाकर सभी ब्राह्मण समाज के लोगों का सम्मान करते हैं। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सचिव अशोक शर्मा, प्रदेश सचिव अशोक भारद्वाज, जिला अध्यक्ष अम्बाला सुशील शर्मा, शैली, संदीप वशिष्ठ, यीशु कालड़ा, डिंपी बिंदर लंबा, लक्की बुद्धिराजा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने विनोद जौहर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए समाजसेवा में उनके योगदान की सराहना की।
————