पंजाब 8 अक्टूबर। पंजाब के सीएम भगवंत मान और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को जालंधर से बिजली ढांचे में सुधार के लिए 5 हजार करोड़ के निवेश की घोषणा की। इसके साथ ही 7 दिन में 15 अक्टूबर तक 2500 नए मुलाजिम भर्ती होंगे। इसके अतिरिक्त 2 हजार इंटर्न रखेंगे। बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि पहले कंप्लेंट ठीक होने में एवरेज 2 घंटे लगते थे। अगले महीने इसे आधे घंटे में ठीक किया जाएगा। दोपहर 12 बजे लवली यूनिवर्सिटी में वन इंडिया 2025 राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद सीएम मान ने कहा कि पंजाब में पावर कट से मुक्ति मिलने जा रही है। पहले खबरें आती थी कि पंजाब में छाने वाला है अंधेरा। पंजाब में बचा है 2 दिन का कोयला। आज हमारे पास 25-25 दिन का कोयला सरप्लस है। हमें पता चला कि जीबीके कंपनी का थर्मल बिकने लगा है। तब हमने सारा होमवर्क करके उस थर्मल को खरीदा। ये 540 मेगावाट बिजली बना रहा है।
मुफ्त बिजली से लोगों के हर महीने 10 हजार रुपए बच रहे
सीएम बोले, पहले सरकारी संस्थाओं को घाटे का सौदा बताकर अपने मित्रों को बेच दिया जाता था। आज भी तो यही चल रहा है। तेल बेच दिया, भेल बेच दिया। अकेली पंजाब सरकार ही ऐसी है जो इसके उल्ट चल रही है। ये बिकने वाली चीजों को खुद खरीद रही है। हमने पहले बिजली के 300 यूनिट फ्री किए। इसमें कोई नीला, हरा कार्ड नहीं चलता। लोगों का हर महीने 5 से 10 हजार रुपए बच रहे हैं।
—





