CM मान-केजरीवाल जालंधर के LPU यूनिवर्सिटी पहुंचे:5 हजार करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, बठिंडा में 3,100 नए खेल मैदानों का नींव पत्थर रखेंगे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

8 अक्टूबर — पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल आज (8 अक्टूबर) सुबह करीब सवा 11 बजे लवली यूनिवर्सिटी में वन इंडिया 2025 राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों को संबोधित किया और पावरकॉम की उपलब्धियों के बारे में बताया। जिसके बाद पंजाब के सीएम सरदार भगवंत सिंह मान और आप सुप्रीमो केजरीवाल बठिंडा के लिए 5 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं की घोषणा करेंगे।
आप से जुड़े नेताओं ने बताया कि केजरीवाल और मुख्यमंत्री मान जालंधर ने जालंधर में उन्होंने लोगों को संबोधित किया। जिसके बाद वह बठिंडा के लोगों के लिए बिजली ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन से संबंधित परियोजना का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद वे बठिंडा के लिए रवाना होंगे। बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा- आज एक पवित्र दिन है। गुरु रामदास के प्रकाश पूर्व पर लाख-लाख बधाई। सीएम मान और केजरीवाल की अगुआई में आज ऊर्जा क्रांति ला रहे हैं। 24 नई 66 केवी सब स्टेशन बनाए गए हैं। 1030 नए 11 केवी फीडर लगाए।
88308 नए ट्रांसफर लगाए गए। कभी इतिहास में इतना बड़ा काम नही हुआ। इससे हर घर को बिजली मिली है। इसके बावजूद हम यहां रुक नहीं रहे। हम 2035 की तैयारी को लेकर लगे हैं। हम 5 हजार करोड़ का निवेश बिजली ढांचे को दुरुस्त करने के लिए खर्च करेंगे। आने वाले साल में 24 घंटे बिजली मिलेगी। मंत्री अरोड़ा बोले- हम एक और बहुत बड़ा उपराला करने जा रहे हैं। जब मैं लुधियाना का इलेक्शन लड़ने जा रहा था एक मुद्दा जरूर उठा। हर आदमी कहता था कि हमारे मोहल्ले में तारें लटकती हैं। लोग डरे रहते हैं। मुझे अब बिजली विभाग मिला तो मैंने मीटिंग की और कहा कि लटकती तारों का हल निकालेंगे। अभी एक सब डिवीजन को चुका है। यहां ट्रायल के बाद पंजाब के 87 सब स्टेशनों के टेंडर लगाएंगे। इसके बाद एक भी तार लटकती नहीं मिलेगी।
एक और बड़ी शिकायत रहती थी कि बिजली विभाग में स्टाफ नहीं है। इससे काम नहीं होता। मैं आज आपको बताना चाहता हूं कि अगले 7 दिन में 15 अक्तूबर तक 2500 नए मुलाजिम रखने जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त 2 हजार इंटर्न रखेंगे। पहले कंप्लेंट ठीक होने में एवरेज 2 घंटे लगते थे। अगले महीने इसे आधे घंटे में ठीक किया जाएगा। मंत्री बोले- 180 लोगों का काल सेंटर लुधियाना में है एक और कॉल सेंटर मोहाली में खोलेंगे।
एक और फैसला हमने लिया है। हमने बड़े सोलर एनर्जी उत्पादकों को चंडीगढ़ बुलाया और यहां सोलर एनर्जी पैदा करने के लिए बुलाया। हमने इसके लिए टेंडर मांगे हैं और सीधा पार्टिसिपेशन के मनाया है। आने वाले सालों में हम 10 हजार मेगावाट पावर पैदा करने जा रहे हैं। रोशन पंजाब योजना लोगों का अंदोलन है। यह पारदर्शिता का प्रतीक है। सीएम और केजरीवाल के सहयोग से पंजाब हमेशा रोशन और मजबूत होगा।
आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल बठिंडा में पंजाब के लिए 3,100 नए खेल मैदानों का नींव पत्थर रखेंगे। इसके बाद वह चंडीगढ़ जाएंगे और वहां उद्यमिता मानसिकता पाठ्यक्रम (Entrepreneurship Mindset Course) की शुरुआत करेंगे।
आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल दो दिन के पंजाब दौरे पर हैं। इस दौरान वह आप नेताओं से मीटिंग भी करेंगे और कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। बता दें कि जालंधर के बलटन पार्क में भी खेल का मैदान बनाया जा रहा है। इसको लेकर भी कोई बड़ी घोषणा की जा सकती है।