Listen to this article
खन्ना, 7 अक्टूबर। यहां श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में समागम कराया गया। यह भव्य समागम गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास जी के निकट खालसा स्कूल खन्ना की प्रबंधक कमेटी ने आयोजित किया।
इस दौरान प्रातः कालीन दर्शन शुरू कर दिए गए। रागी सिंहों द्वारा कीर्तन से संगत को निहाल किया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब कमेटी के अध्यक्ष महिंदर सिंह गिल, भलिंदर सिंह धन्ना, हरजोत सिंह, नगिंदर सिंह राणा, विशाल, राजपाल संधू, तरलोचन सिंह सहित समस्त प्रबंधक कमेटी के सदस्य उपस्थित थे। जिन्होंने सरबत दे भले के लिए अरदास की।
————-