संयुक्त दिव्यांग मोर्चा पंजाब ने दी चेतावनी, 13 अक्टूबर को होगा मुख्यमंत्री मान के निवास का होगा घेराव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

राजेश कुमार/रेशम सिंह बाछल

अम्बाला सिटी, 6 अक्टूबर। संयुक्त दिव्यांग मोर्चा पंजाब 13 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निवास का घेराव करेगा। मोर्चे के नेता ओमकार शर्मा ने यह जानकारी देते कहा कि दिव्यांग वर्ग की लंबित मांगों को सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

मोर्चे ने सरकार से मांग की है कि दिव्यांगों की बैकलॉग रिक्तियां तत्काल भरी जाएं। निजी और सरकारी बसों में दिव्यांगों के लिए यात्रा निःशुल्क की जाए। साथ ही उद्योगों में 5 प्रतिशत नौकरियां दिव्यांगों के लिए आरक्षित की जाएं। सुप्रीम कोर्ट के 7 जुलाई, 2025 के फैसले को तुरंत लागू कर स्वतंत्र आयुक्त इंडिपेंडेंट कमिश्नर दिव्यांग व्यक्तियों में से ही नियुक्त किया जाए। इसके अलावा 50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर को जल्द चालू किया जाए।

मोर्चा ने यह भी ज़ोर दिया कि व्यावसायिक कौशल आधारित कोर्स शुरू किए जाएं। एसएस डब्ल्यूसीडी पोर्टल पर सभी विभागों की दिव्यांगों से संबंधित रिक्तियां अपलोड की जाएं। सभी सरकारी कार्यालयों को दिव्यांग व्यक्तियों के लिए पूर्ण रूप से सुलभ एक्सेसिबल बनाया जाए। पंजाब के स्कूलों में पढ़ रहे लगभग 70 हजार बच्चों के लिए विशेष शिक्षकों स्पेशल एजुकेटर्स की नियुक्ति की जाए।

————