चंडीगढ़ में पोटाशियम से हुए धमाके में घायल 11 वर्षीय बच्चे की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

4 अक्टूबर — चंडीगढ़ के दड़वा गैस कॉलोनी में पोटेशियम से हुए धमाके में झुलसे 11 वर्षीय बच्चे मारुति की पीजीआई में मौत हो गई। उसका दोस्त नाजिम गंभीर रूप से घायल है। दोनों रामगढ़ से पोटेशियम लाकर छत पर पाउडर बना रहे थे तभी धमाका हुआ। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया लेकिन किसी दुकानदार पर कार्रवाई नहीं की। दड़वा गैस काॅलोनी में पोटेशियम की वजह से हुए धमाका हुआ है। जबकि एक बच्चे का अभी इलाज चल रहा है। उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना एक अक्टूबर को हुई थी।
जान गंवाने वाला 11 वर्षीय मारुति और उसका दोस्त 15 वर्षीय नाजिम रामगढ़ से पोटेशियम लाकर घर की छत पर उसे पत्थर से रगड़कर पाउडर बना रहे थे। अचानक तेज धमाका हुआ और दोनों बुरी तरह झुलस गए। दोनों को तुरंत पीजीआई ले जाया गया। नाजिम की हालत अब भी नाज़ुक बनी हुई है। नाजिम के दादा नवाजुद्दीन का कहना है कि त्योहारों पर पटाखे बनाने के लिए पोटेशियम आसानी से मिल जाता है। बच्चों ने भी यह खतरनाक पदार्थ खरीद लिया। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि दरिया चौकी पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण तो किया, लेकिन अब तक किसी भी दुकानदार या सप्लायर पर कार्रवाई नहीं की गई है।