4 अक्टूबर –चंडीगढ़ की बुड़ैल मॉडल जेल में चार कैदियों ने मिलकर एक कैदी को पीटा जिसमें मोहाली में जिम संचालक पर गोलियां चलाने वाले रित्विक भारद्वाज और उसके साथी शामिल थे। जेल प्रशासन ने घायल कैदी को अस्पताल पहुंचाया और मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। झगड़ा करने वाले कैदी अलग-अलग बैरकों में भेज दिए हैं। जेल प्रशासन ने स्थिति को संभाला और बड़ी मशक्कत के बाद मामला शांत कराया गया। तुरंत घायल कैदी को अस्पताल में पहुंचाया। जेल अधीक्षक ने मामले की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी है। जेल प्रशासन ने मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। घटना शुक्रवार सुबह करीब 11:15 बजे की बताई जा रही है। कुछ दिनों से तनातनी चल रही थी, जो शुक्रवार को मारपीट में बदल गई। जेल में बंद रित्विक भारद्वाज, रजत तिवारी, सनी और सुखविंदर सिंह ने जेल परिसर के अंदर एक कैदी के साथ मारपीट की। घटना के बाद जेल प्रशासन ने झगड़ा करने वाले कैदियों को अलग-अलग बैरकों में भेज दिया है। कैदियों के बीच झगड़े की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। जेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी कैदी को नियमों से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रित्विक भारद्वाज ने मोहाली में जिम संचालक विक्की पर गोलियां चलाई थी। संचालक के पैर पर गोलियां मारने के बाद उसने कजहेड़ी के होटल पर गोलीबारी की थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रिमांड के बाद जेल भेज दिया था।
