4 अक्टूबर — सिरसा में शनिवार सुबह अचानक घनी धुंध छा गई, जिससे दृश्यता 20 मीटर तक सीमित हो गई। स्थानीय लोग इस अप्रत्याशित धुंध से हैरान हैं, क्योंकि सितंबर-अक्टूबर में इतनी जल्दी धुंध की उम्मीद नहीं थी। हरियाणा में मौसम फिर करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार रात से एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की चेतावनी दी है, जिसके असर से 5 से 8 अक्टूबर तक प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इसके लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शनिवार रात से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में मौजूदा कम दबाव के क्षेत्रों से इस विक्षोभ को भरपूर नमी मिलेगी, जिसके चलते गरज-चमक के साथ बादल बनेंगे। 5 अक्टूबर की अलसुबह से बारिश शुरू हो सकती है, जो 8 अक्टूबर तक जारी रहेगी। इस दौरान कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। सिरसा में शनिवार सुबह अचानक घनी धुंध छा गई, जिससे दृश्यता 20 मीटर तक सीमित हो गई। स्थानीय लोग इस अप्रत्याशित धुंध से हैरान हैं, क्योंकि सितंबर-अक्टूबर में इतनी जल्दी धुंध की उम्मीद नहीं थी। कुछ लोगों ने इसे स्मॉग बताया, क्योंकि खेतों में बाजरा कटाई के बाद बचे कचरे को जलाने से धुआं फैला। रात में तापमान कम होने से यह धुआं स्मॉग की परत में बदल गया।
