तीसरी बेटी गंभीर, बच्चियों के पिता ने मरने से पहले वीडियो बना ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप
फरीदाबाद, 3 अक्टूबर। यहां शुक्रवार को डेयरी संचालक ने अपनी तीन बच्चों के साथ फांसी लगा ली। चारों की बॉडी पशु बाड़े में छत से फंदे से लटकी थी। इसी दौरान परिवार का एक सदस्य पशु बाड़े में पहुंचा तो चारों को फंदे से लटका देख शोर मचाया।
जानकारी के मुताबिक इसके बाद सभी ने तुरंत चारों को फंदे से उतारा तो देखा कि दो बच्चों की सांसें चल रही थीं, जबकि डेयरी संचालक और एक 12 साल की बच्ची की मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां एक बेटा और बेटी को भर्ती कर लिया गया। जबकि व्यक्ति और एक बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवाया गया है। उधर, दोपहर को अस्पताल में भर्ती एक बेटी ने भी दम तोड़ दिया।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि डेयरी संचालक ने मरने से पहले एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था। इसमें उसने पत्नी सहित ससुराल के लोगों को मौत का जिम्मेदार बताया। आरोप लगाया है कि ये सभी गलत काम करते हैं। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। साथ ही मृतक के पत्नी और अन्य परिजनों से जानकारी जुटा रही है।
———–