कुरुक्षेत्र : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नए अपराधिक कानूनों पर प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

हरियाणा को शाह ने दी 825 करोड़ की सौगात, साबर डेयरी का उद्घाटन भी किया

कुरुक्षेत्र, 3 अक्टूबर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को धर्मनगरी पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। फिर नए आपराधिक कानूनों पर भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।

इसी दौरान शाह ने हरियाणा को 825 करोड़ की 19 परियोजनाओं की सौगात देते हुए उद्घाटन व शिलान्यास किए। गृह मंत्री के साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी व प्रदेश के अनेक मंत्री व भाजपा नेता भी पहुंचे, जिन्होंने उनका स्वागत किया। गृह मंत्री ने 262 करोड़ 51 लाख रुपए की लागत से तैयार पांच नर्सिंग कॉलेज, पुलिस लाइन जींद के 84 आवासों, नारनौल के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह व ब्लॉक का उद्घाटन और 562 करोड़ 49 लाख की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। यहीं नहीं, 44.40 करोड़ रुपए से कुरुक्षेत्र के गांव खेड़ी रामनगर में, 43.97 करोड़ रुपए से कैथल के गांव धेरडू में, 39.13 करोड़ रुपए से पंचकूला के गांव खेडावाली में, 45 करोड़ रुपए से फरीदाबाद के गांव दयालपुर में और 47.44 करोड़ रुपए से फरीदाबाद के गांव अरूआ में तैयार नर्सिंग कॉलेजों का उद्घाटन किया तो वहीं 12.03 करोड़ रुपए से जेएलएन फिडर व बीएसबी नहर पर आरडी 69.3 पर दिल्ली-हिसार सड़क पर तैयार दो लेन पुल का उद्घाटन भी किया।

इसी तरह पुलिस लाइन जींद में बनाए गए टाइप-2 के 42, टाइप-3 के 36 और टाइप-टू के छह मकान और महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह ब्लॉक नारनौल का उद्घाटन किया गया। जबकि गृह मंत्री ने अन्य कई योजनाओं का शिलान्यास किया। हरियाणा में नए कानून से हुए बदलाव और उपलब्धियों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। जो पांच दिन तक चलेगी। शाह के दौरे के मद्देनजर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे।

———

Leave a Comment