जीरकपुर,,
डेराबस्सी विधानसभा में ब्राह्मण समाज को एक मंच पर लाने के लिए डेरा बस्सी के निजी होटल में ब्राह्मण महासभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित हरि प्रकाश, ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड पंजाब सरकार के चेयरमैन पंडित पंकज शारदा, शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित निशांत शर्मा और समाज के वरिष्ठ लोग शामिल हुए। इस मौके पर ब्राह्मण समाज की एकजूटता पर भी जोर दिया गया। इस मौके पर बलटना की वार्ड नंबर 5 की पार्षद नेहा शर्मा को अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा पंजाब की महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। स्मोकर पर नेहा शर्मा ने कहां की ब्राह्मण समाज की एकजुटता के लिए सामुदायिक आयोजनों, मासिक बैठकों और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने की आवश्यकता है, ताकि सामाजिक और राजनीतिक प्रभाव बढ़ाया जा सके और समाज की संस्कृति व सम्मान की रक्षा की जा सके। इस मौके पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के कई गणमान्य सदस्य ने शिरकत की और नेहा शर्मा को शुभकामनाएं दी।