अहंकार के चलते महाज्ञानी रावण का अंत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

देशभर ने मनाया ने बुराई पर अच्छाई पर जीत का पर्व दशहरा

लुधियाना, 2 अक्टूबर। असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व पंजाब की औद्योगिक नगरी लुधियाना समेत पूरे देश में उत्साह व श्रद्धा से मनाया गया। ऐतिहासिक नगरी लुधियाना के सबसे प्राचीन दरेसी मैदान में लगे दशहरे में रावण दहन देखने के लिए असंख्य श्रद्धालु उमड़े।

महानगर लुधियाना के विभिन्न इलाकों में पूरे उत्साह से दशहरा मनाया गया। इस दौरान तमाम वरिष्ठ राजनेताओं, उद्यमियों और समाजसेवियों की विशेष उपस्थिति रही। शहर में विशेष रूप से सबसे ऊंचा 121 फीट का रावण दरेसी मैदान में बनाया गया। जिसका दहन देर शाम कांग्रेस प्रदेश प्रधान और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने रिमोट दबाकर किया।

 

राजगुरु नगर में पहुंचे सूबे के मंत्री अरोड़ा :

महानगर के राजगुरु नगर में रामलीला कमेटी की ओर से दशहरे का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर इसी लुधियाना वैस्ट हल्के से आप विधायक व पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने हाजिरी लगाई।

जनपथ विलाज : यहां दशहरा मेले में तिरलोक ढींगरा, मोहिंदर गोयल, परवीन चड्‌ढा, प्रणव चड्‌ढा,  जतिन चड्ढा, रिंपी थापर, अरुण गोयल की विशेष उपस्थिति रही।

कनाल रोड कार्टन वुड : यहां लगे दशहरे मेले में राजीव गर्ग, राजीव स्याल, संदीप गुप्ता, कंवल पाहवा, राजेश अग्रवाल, अशोक गोयल, परवीन अग्रवाल की खास मौजूदगी थी।

उपकार नगर : यहां रामलीला-दशहरा कमेटी ने मेले का भव्य आयोजन किया। जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी राजू थापर, चरणजीत सिंह चन्नी, जगमोहन शर्मा, परवीन टोनी, गौरव शर्मा, अजीत जैन आदि मौजूद रहे। इस दौरान मीडिया हाउस ‘यूटर्न टाइम’ और ’जनहितैषी’ के संपादक संदीप शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे।

रिशी नगर पहुंचे आशु : महानगर के एक और मशहूर दशहरा मेले में सूबे के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता भारत भूषण आशु खास मेहमान रहे। उनके अलावा तमाम दलों के राजनेता, उद्यमी व समाजसेवी मौजूद थे।

 

Leave a Comment