लुधियाना : पूर्व विधायक के बेटे राजीव लवली साथियों सहित अकाली दल ‘वारिस पंजाब दे’ में शामिल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

बीआरएस में समागम के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व ने उनका स्वागत किया, शामिल हुए अन्य पार्टी के नेता भी

लुधियाना, 2 अक्टूबर। सूबे में एकाएक उभरे अकाली दल ‘वारिस पंजाब दे’ ने अब जिलों में पैठ बनानी शुरु कर दी है। महानगर के बीआरएस में पार्टी ने समागम रखा। जिसमें पूर्व विधायक बाबू अजीत कुमार के बेटे व आज़ाद समाज पार्टी पंजाब के पूर्व अध्यक्ष राजीव कुमार लवली को तमाम साथियों के साथ पार्टी में शामिल कराया गया।

इस अवसर पर  तरसेम सिंह खालसा, परमजीत सिंह जौहल, जसकरण सिंह काहन सिंह वाला, काबल सिंह साहिजदी, सतनाम कौर पटियाला, जसवंत सिंह चीमा, संदीप सिंह रापालो, बीबी साजिया, चांद मोहम्मद, भगवान सिंह संगरूर की विशेष उपस्थिति रही। वहीं पार्टी में शामिल होने वाले वरिष्ठ समाजसेवी लवली के अलावा अन्य पार्टियों से लखविंदर गुज्जरवाल, इंद्रजीत सिंह एडवोकेट, हरपाल सिंह कोहली, राजिंदर शर्मा, जतिंदर टिंकू, जगदीप सिंह जग्गी लालटन कलां, जगजीत सिंह राजू किरण विहार वरिष्ठ नेता कांग्रेस पार्टी, चमकौर सिंह पूर्व पटवारी राउवाल, जत्थेदार रोशन सिंह सागर, सुखविंदर सिंह फौजी महकप्रीत सिंह, प्रभजोत सिंह आदि शामिल रहे।

———–

Leave a Comment