म्यांमार में सुबह-सुबह आया भूकंप, भारत के कुछ राज्यों में भी लगे झटके

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

30 सितम्बर-
आज सुबह म्यांमार में 4.7 तीव्रता का भूकंप आया जिसका केंद्र मणिपुर में 15 किमी की गहराई पर था। इसके झटके नागालैंड और असम में भी महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार भूकंप 30 सितंबर 2025 को सुबह 6.10 बजे आया। इसके अतिरिक्त तिब्बत में भी 3.3 तीव्रता का भूकंप आया जिसका केंद्र 10 किमी की गहराई पर था। म्यांमार में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) ने इसकी जानकारी दी है। भूकंप का मैग्नीट्यूड 4.7 दर्ज किया गया है।
EQ of M: 4.7, On: 30/09/2025 06:10:01 IST, Lat: 24.73 N, Long: 94.63 E, Depth: 15 Km, Location: Myanmar.
बता दें कि भूकंप का केंद्र जितनी कम गहराई में होता है, यह उतना अधिक खतरनाक माना जाता है। इससे भूकंप के झटके कम दूरी तक ही पहुंचते हैं, लेकिन भयंकर तबाही मचाते हैं. सोमवार को 3.2 की तीव्रता वाला एक और भूकंप महसूस किया गया, लेकिन इसकी गहराई जमीन के 60 किलोमीटर नीचे थी। यही वजह है कि इसका मैग्नीट्यूड काफी कम था। हिमालयन क्षेत्र में भूकंप के लगातार कई झटके महसूस किए जा रहे हैं। म्यांमार के अलावा तिब्बत में भी भूकंप आया है, जिसका मैग्नीट्यूड 3.3 था। वहीं, इसका केंद्र भी जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया है।

Leave a Comment