लुधियाना में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एंटी खालिस्तानी टेररिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय प्रचारक समेत 8 काबू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

28 सितम्बर- दोराहा पुलिस ने हेरोइन तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हरसिमरत सिंह मंड भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 80 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपितों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हाल की कार्रवाई में लुधियाना के हरसिमरत सिंह मंड, जो एंटी खालिस्तानी टेररिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय प्रचारक हैं, के अलावा खन्ना के खटीका चौक निवासी महंत कश्मीर गिरी, सुंदर सिटी के दिनकर कालिया, मीट मार्केट के गुलशन और उसके भाई विक्की को भी काबू किया है। रिमांड के दौरान पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और सप्लाई नेटवर्क का पता लगाया जाएगा। पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्य भी शामिल हो सकते हैं और जांच जारी है। सूत्रों के अनुसार, पहले गिरफ्तार तस्कर खन्ना के माध्यम से आसपास के क्षेत्रों में हेरोइन की सप्लाई कर रहे थे। तीन दिन पहले भी दोराहा पुलिस ने गुरलाल सिंह उर्फ गोरा, मोहम्मद इरशाद, दविंदर सिंह और लवप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया था। अब तक कुल जब्ती 1 किलो 85 ग्राम हो चुकी है।

Leave a Comment

मिट्टी और लोगों का स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: गुरमीत सिंह खुडियां • पंजाब सरकार पराली जलाने के दुष्प्रभावों के बारे में किसानों को शिक्षित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में एक जन-आंदोलन का नेतृत्व कर रही है

मिट्टी और लोगों का स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: गुरमीत सिंह खुडियां • पंजाब सरकार पराली जलाने के दुष्प्रभावों के बारे में किसानों को शिक्षित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में एक जन-आंदोलन का नेतृत्व कर रही है